नौजवान की हत्या का मामला : परिजनों ने शव थाने के बाहर रख लगाया धरना

Edited By Kalash,Updated: 28 Nov, 2022 11:41 AM

case of murder of a young man

विगत दिनों थाना श्री हरगोबिन्दपुर के अंतर्गत आते गांव माड़ी बुच्चियां के गन्ने के खेतों में से एक नौजवान का शव मिला

बटाला (बेरी): विगत दिनों थाना श्री हरगोबिन्दपुर के अंतर्गत आते गांव माड़ी बुच्चियां के गन्ने के खेतों में से एक नौजवान का शव मिला था। इस संबंधी थाना श्री हरगोबिन्दपुर की पुलिस ने मृतक नौजवान के परिजनों के बयानों के आधार पर संबंधित 2 नौजवानों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया था। आज मृतक नौजवान नानक सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी श्री हरगोबिन्दपुर साहिब के पारिवारिक सदस्यों ने मृतक नौजवान के शव को थाना श्री हरगोबिन्दपुर के बाहर रख कर धरना लगा दिया।

मृतक नौजवान की माता शरणजीत कौर निवासी श्री हरगोबिन्दपुर ने बताया कि उसका लड़का नानक सिंह जाम नगर में एक कम्पनी में काम करता था और 3 महीने के बाद अपने घर आया था। उन्होंने बताया कि जब उसका लड़का अपने घर आया तो हरप्रीत सिंह व करण सिंह दोनों निवासी चीमा खुड्डी उसको अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह काफी समय तक घर वापस नहीं आया। इसके बाद उन्होंने नानक सिंह की तलाश करनी शुरू कर दी। इस दौरान उनको पता चला कि उनके लड़के का शव गांव माड़ी बुच्चियां के खेतों में पड़ा हुआ है।

शरणजीत कौर ने बताया कि उक्त नौजवानों ने उसके लड़के की हत्या की है। चाहे पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज करके संबंधित नौजवानों में से एक नौजवान हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है परन्तु दूसरे नौजवान को पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक उनको इंसाफ नहीं मिलता, तब तक वह नानक सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और धरना जारी रखेंगे।

डी.एस.पी. के आश्वासन के बाद उठाया धरना

उधर, दूसरी तरफ धरने की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. जसबीर सिंह और एस.एच.ओ. बलजीत कौर मौके पर पहुंचे और उन्होंने धरनाकारियों को आश्वासन दिलाया कि पुलिस द्वारा नानक सिंह के कातिलों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि करण सिंह को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान डी.एस.पी. जसबीर सिंह द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद धरनाकारियों ने धरना उठा लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!