घर में दाखिल होकर मारपीट करने के आरोप, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 26 Mar, 2023 02:40 PM

allegations of assault by entering the house case registered

थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने घर में दाखिल होकर मारपीट करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज किया है

बटाला : थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने घर में दाखिल होकर मारपीट करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ए.एस.आई. मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में जीतो पत्नी विलियम मसीह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां ने बताया कि तिथि 23 मार्च को समय करीब रात 10:30 बजे वह अपने परिवार सहित घर में सो रही थी कि इस दौरान किसी व्यक्ति ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया।

उसने बताया कि जब उसने बाहर जाकर गेट खोला तो कुछ व्यक्तियों ने उसके घर में दाखिल होकर उनके घर में पड़े सामान की तोड़फोड़ की और जब उसने उसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जीतो के बयानों के आधार पर संबंधित एक ज्ञात और 7-8 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!