अवैध शराब व लाहन सहित 4 व्यक्ति गिरफ्तार, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 30 Nov, 2022 11:33 AM

4 persons with illegal liquor and lahan arrested

विभिन्न थानों की पुलिस ने अवैध शराब व लाहन सिंह 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है

बटाला (बेरी, साहिल): विभिन्न थानों की पुलिस ने अवैध शराब व लाहन सिंह 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी थाना डेरा बाबा नानक के ए.एस.आई. अफरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर गांव हरूवाल से 19 बोतल अवैध शराब सहित लाडी निवासी हरूवाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।

इसी तरह एच.सी. पलविन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर गांव कोठा से सुरजीत सिंह निवासी कोठा को 50 किलो लाहन सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।

इसी तरह थाना रंगड़ नंगल के ए.एस.आई. सुरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गांव चौधरीवाल से बंटी मसीह निवासी चौधरीवाल को 9 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।

इसी तरह थाना घुमाण के ए.एस.आई .सतपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर गांव अठवाल से सुखचैन सिंह निवासी अठवाल को 2 बोतल अवैध शराब और 15 किलो लाहन सहित गिरफ्तार किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!