पंजाब की केंद्रीय जेल में पैकेट थ्रो करने का सिलसिला जारी, बरामद हुआ ये सामान

Edited By Urmila,Updated: 02 Sep, 2024 01:45 PM

the practice of throwing packets in punjab s central jail continues

शरारती तत्वों द्वारा बाहर से केंद्रीय जेल फिरोजपुर के अंदर पिछले काफी समय से पैकटों में बंद करके मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ फैंके जा रहे हैं।

फिरोजपुर (कुमार): शरारती तत्वों द्वारा बाहर से केंद्रीय जेल फिरोजपुर के अंदर पिछले काफी समय से पैकटों में बंद करके मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ फैंके जा रहे हैं और एक बार फिर शरारती तत्वों द्वारा केंद्रीय जेल फिरोजपुर में पैकेट फैंके गए जिनमें से मोबाइल फोन, तंबाकू जर्दा के पैकेट और चार्जर बराबर हुए हैं जिसे लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी देते थाना सिटी फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह ने बताया की केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सुपरिंटेंडेंट ने थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस को भेजें पत्र में बताया है कि फिरोजपुर जेल में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान और बरामद किए गए पैकटों में से टच स्क्रीन और एक कीपैड 8 मोबाइल फोन और 134 तंबाकू जर्दा के पैकेट व एक चार्जर बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस लिखती जानकारी के आधार पर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!