पराली की गांठें बांधने वाले से मोटरसाइकिल और मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 07 Nov, 2026 02:22 PM

snatcher arrest

थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस द्वारा धान की पराली की गांठें बांधने वाले मजदूर के साथ लूटपाट करने के मामले में एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की गई है।

फिरोजपुर (आनंद): थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस द्वारा धान की पराली की गांठें बांधने वाले मजदूर के साथ लूटपाट करने के मामले में एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की गई है। इस संबंध में पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ 304 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में प्रदीप सिंह पुत्र सतगुरु सिंह निवासी निकट गुरुद्वारा सहारना, जिला मानसा ने बताया कि वह धान की पराली की गांठें बांधने का काम करता है। बीते 31 अक्टूबर 2026 को जब वह अपने प्लैटिना मोटरसाइकिल नंबर पी.बी. 60 सी 6559 पर सवार होकर गांव गिल्लां की तरफ जा रहा था, तो रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों ने उसे घेर लिया और उसका मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। प्रदीप सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान उसे पता चला कि इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति जोबनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्रगण मुखत्यार सिंह, अर्जुन पुत्र राज कुमार और जसविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासीगण गांव भाला फराया मल्ल, जिला फिरोजपुर हैं। इस मामले की जांच कर रहे एसआई हरमंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से छीना गया विवो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी बचे तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!