Edited By Urmila,Updated: 04 Nov, 2026 12:53 PM

दीपावली एवं छठ पूजा के मध्यनजर रेलगाड़ियों में होने वाले रश को कुछ कम करने के मनोरथ से रेल विभाग लुधियाना से पूर्णिया के मध्य दो जोड़ी स्पैशल रेलगाड़ियां चलाने जा रहा है।
फिरोजपुर (मलहोत्रा) : दीपावली एवं छठ पूजा के मध्यनजर रेलगाड़ियों में होने वाले रश को कुछ कम करने के मनोरथ से रेल विभाग लुधियाना से पूर्णिया के मध्य दो जोड़ी स्पैशल रेलगाड़ियां चलाने जा रहा है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार गाड़ी नंबर 04660 को 5 और 9 नवंबर को लुधियाना रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे रवाना किया जाएगा जो अगले दिन रात 9:30 बजे पूर्णिया पहुंचेंगी।
वापसी के लिए गाड़ी नंबर 04659 को पूर्णिया से 6 और 10 नवंबर को रात 11:50 बजे चलाई जाएगी जो दो दिन बाद सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेंगी। इन रेलगाड़ियों का दोनों दिशाओं में ठहराव ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मोरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गौरखपुर, दियोरिया सदर, भटनी, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बछवाड़ा, बरौनी, बेगूसराय, खगडिय़ा, मानसी, सहरसा और बनमंखी स्टेशनों पर होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here