बेसहारा पशुओं को 15 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा - विधायक रमिंदर आवला

Edited By Tania pathak,Updated: 15 Sep, 2020 02:25 PM

destitute animals will be shifted to different places in 15 days

सबसे पहले गौशाला के प्रधान रंजीव दहूजा ने गौशाला में पशुओं की देखभाल के लिए आ रही वित्तीय समस्याओं को लेकर विधायक को अवगत करवाया और....

जलालाबाद, (सेतिया,सुमित,टीनूं): शहर के गौशाला में पशुओं की देखभाल को लेकर आ रही मुश्किलों के सबंध में बीती रात विधायक रमिंदर आवला ने जनता भवन में गौशाला प्रबंधक कमेटी, राइस मिल्लर एसोसिएशन और आढ़तिया यूनियन के साथ मीटिंग की और इस मीटिंग में राइस मिल्लर एसोसिएशन केवल कृष्ण मुटनेजा, अश्वनी सिडाना, रजिन्दर घीक, कपिल गुम्बर, राकेश मिड्ढा, मुकेश मिड्ढा , हरीश सेतिया, आढ़तिया ऐसोएशन के प्रधान चंद्र कम्बोज़ खैरेके, हनी पुपनेजा,जोनी आवला, सुमित आवला, अशोक, सोम नागपाल, साहिल मिड्ढा, गौशाला सरप्रस्त केवल कृष्ण मिड्ढा, प्रधान रंजीव दहूजा, के.जी. शर्मा के अलावा समूचे सदस्य मौजूद थे। 

सबसे पहले गौशाला के प्रधान रंजीव दहूजा ने गौशाला में पशुओं की देखभाल के लिए आ रही वित्तीय समस्याओं को लेकर विधायक को अवगत करवाया और साथ ही बताया कि पहले हर साल जनता भवन  का 16 लाख रुपए सालाना आमदनी के रूप में आ जाता था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार आमदनी नहीं हुई और इसके अलावा ओर भी रिकवरी में गिरावट आई है और इसलिए गौशाला की देखभाल के लिए आवश्यक प्रबंध किये जाए और साथ ही चारे की गट्ठे बनाने वाली मशीन की भी मांग  की। 

उधर मीटिंग दौरान मांगें सुनने के बाद  विधायक रमिन्दर आवला ने दोनों यूनियन के साथ विचार-विमर्श करने के बाद उनसे अपील की जो दान राशि पहले गौशाला को दी जा रही है। उसके अलावा भी गौशाला को ओर ज्यादा मदद की जाए  जिसके बाद आढ़तिया एसोसिएशन ने 3 लाख रुपए, राइस मिल्लर एसोसिएशन ने  2.5 लाख,  2 लाख मंडियों के ठेकेदारो तथा एक लाख रुपया पैस्टीसाईड यूनियन को लगाया और साथ ही विधायक रमिन्दर आवला ने गौशाला को एक लाख अपने निजी फंड में दिया और साथ ही गौशाला के लिए चारे की लगभग 5 लाख रुपए की लागत वाली मशीन को लाने हेतु भी स्वीकृति दी और अपने निजी फंड में मशीन का आर्डर देने के लिए कहा। इस के अलावा शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को उठाने के लिए भी विधायक ने विशेष कदम उठाते हुए करीब 300 पशुओं को उठाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए भरोसा दिया और कहा कि 15  दिनों के अंदर जलालाबाद की सड़कों पर कोई भी आवारा पशु नजर नहीं आएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!