संदिग्ध अवस्था में लापता हुई 7वीं कक्षा की छात्राओं का रहस्य बरकरार

Edited By Vatika,Updated: 19 Nov, 2019 11:13 AM

girls missing in suspicious condition

बाल दिवस पर घर से स्कूल जाने के लिए निकली 7वीं कक्षा की 3 छात्राओं का रहस्य अभी भी बरकरार है चाहे पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकालने का दावा किया है परन्तु परिजन अभी भी परेशान हैं।

बठिंडा (विजय): बाल दिवस पर घर से स्कूल जाने के लिए निकली 7वीं कक्षा की 3 छात्राओं का रहस्य अभी भी बरकरार है चाहे पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकालने का दावा किया है परन्तु परिजन अभी भी परेशान हैं। तीनों लड़कियों के माता-पिता ने सोमवार को एस.एस.पी. को मिलकर लड़कियों को ढूंढने की गुहार लगाई।

इस दौरान पुलिस का कहना है कि लड़कियों की जानकारी उन्हें काफी हद तक मिल चुकी है और जल्द ही उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। फिलहाल विभिन्न स्थानों में एस.पी. सिटी व अन्य आला अधिकारियों की रहनुमाई में टीमें लड़कियों को ढूंढने के लिए जुटी हुई हैं। पुलिस हर कदम ध्यान से उठा रही है और इस मामले में जब तक लड़कियां रिकवर नहीं हो जाती वह किसी तरह की जानकारी देने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि लापता लड़कियों में एक अपने भाई के साथ संपर्क में है व पुलिस उससे भी पूछताछ कर जानकारी हासिल करने में सफल रही है। लड़कियों की फोन पर भी बात हुई है जिससे लोकेशन ट्रेस करने में सफलता हासिल हुई है। लड़कियां घर से आप गई हैं व उनका किसी तरह का अपहरण नहीं किया गया है। अब लड़कियां घर से क्यों गई यह जांच का विषय है व पुलिस इस बारे में भी पूरी जानकारी हासिल कर रही है।

गौरतलब है कि 14 नवम्बर को बठिंडा के माल रोड स्थित सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान 2 लड़कियां साइकिल पर गोल डिग्गी तक आई व इसके बाद पैदल रेलवे स्टेशन की तरफ गई। रेलवे स्टेशन के बाहर तक उनकी सी.सी.टी.वी. में लोकेशन दिखाई दे रही है लेकिन वे रेलवे स्टेशन जाने की बजाय आसपास निकल गई। रेलवे स्टेशन के पास उन्हें तीसरी लड़की मिली थी। हंस नगर गली नंबर 4 में रहने वाली हरि किशोर, हरबंस नगर गली नंबर 6 के वासी राम बहादुर व धोबियाना बस्ती वासी प्रभु दयाल ने बताया कि उनकी लड़की के संबंध में हर जानकारी उन्होंने पुलिस को दी है व फोन नंबर भी उन्हें दिया है लेकिन पुलिस 4 दिन बाद भी उनके बारे में जानकारी हासिल नहीं कर सकी है कि आखिर वे कहां हैं। एस.एस.पी. से मिलकर बाहर आते ही एक लड़की की माता बेहोश होकर गिर पड़ी जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर है और डाक्टरों ने दवा देकर उसे घर भेज दिया।

कुछ ही घंटों में लड़कियां परिजनों को सौंप दी जाएंगी: एस.एस.पी.
एस.एस.पी. डा. नानक सिंह ने छात्राओं के परिजनों को बताया कि लड़कियां बठिंडा में कुछ लोगों के संपर्क में हैं, जिसके चलते उन्हें यहां की हर जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने काफी हद तक लापता लड़कियों का सुराग लगा लिया है और कुछ ही घंटों में वे परिजनों को सौंप दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि तीनों लड़कियां सकुशल हैं और वे अपनी मर्जी से ही घर से गई थी उनका कोई अपहरण नहीं हुआ।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!