हैरोइन तस्करी के आरोप में 5 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2019 10:44 AM

drugs smuggler 5 arrested

शहर की पुलिस ने हैरोइन तस्करी के 2 मामलों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज किए गए हैं। पहला मामला कैनाल कालोनी थाने में दर्ज किया गया है।

बठिंडा (विजय): शहर की पुलिस ने हैरोइन तस्करी के 2 मामलों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज किए गए हैं। पहला मामला कैनाल कालोनी थाने में दर्ज किया गया है।

जानकारी देते हुए वहां के एस.आई. गनेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा नरूआणा रोड के पास स्थित अंडरब्रिज के निकट नाकाबंदी की गई थी, तभी वहां से गुजर रहे 4 व्यक्तियों को जब चैकिंग के लिए रोका गया तो वे पुलिस को देखकर घबराने लगे। पुलिस ने जब उन लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से 1 ग्राम 80 मिलीग्राम हैरोइन मिली। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सन्नी, अरुण कुमार, दीपक वासी बेअंत नगर व बलजिंद्र सिंह वासी भागू रोड के तौर पर हुई है।

वहीं दूसरी ओर सिविल लाइन पुलिस टीम ने भी एक व्यक्ति को काबू किया है, जिसके पास से 20 ग्राम हैरोइन मिली है। मामला भट्टी रोड का है, जहां पर पुलिस अधिकारी अवतार सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे, तभी वहां ठाकुर कालोनी के निवासी गुरचरन सिंह को संदेह के आधार पर रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशा व आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!