Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2023 11:11 AM

थाना सिटी धूरी में गुरविन्द्र सिंह धूरी पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है
धूरी : थाना सिटी धूरी में गुरविन्द्र सिंह धूरी पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए शिकायतकर्त्ता जीवन कुमार धूरी ने बताया कि उन्होंने गुरविन्द्र सिंह के साथ एक जमीन का सौदा किया था, जिसका 4 लाख रुपए बयाना पेशगी दे दिया था, लेकिन रजिस्टरी समय उक्त गुरविन्द्र सिंह के नाम यह जमीन नहीं थी।
इस धोखाधड़ी संबंधी एक दर्खास्त एस.एस.पी. संगरूर को दी थी। एस.एस.पी. संगरूर ने सारे मामले की जांच करने के बाद थाना सिटी धूरी को उक्त गुरविन्द्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के लिए कहा। जिसके तहत सिटी धूरी पुलिस द्वारा धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here