बॉर्डर के नजदीक 2 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 02 Jul, 2024 01:42 PM

heroin recovered near the border

जिले के अधीन आती भारत-पाकिस्तान सरहद के साथ लगते अलग-अलग इलाकों में बी.एस.एफ. द्वारा कुल 2 किलो 865 ग्राम हेरोइन बरामद करने का मामला सामने आया है।

तरनतारन : जिले के अधीन आती भारत-पाकिस्तान सरहद के साथ लगते अलग-अलग इलाकों में बी.एस.एफ. द्वारा कुल 2 किलो 865 ग्राम हेरोइन बरामद करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।   

बी.एस.एफ. के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जवानों द्वारा जिले के अधीन आती भारत-पाकिस्तान सरहद में गश्त की जा रही थी। इसके चलते गांव कलसियां में बी.एस.एफ. द्वारा खेतों में अगल-अलग जगहों में गिरे 2 पैकेटों को बरामद किया गया। जिसकी तलाशी लेने के बाद उनमें से 545 ग्राम और दूसरे पैकेट से 2 किलो 320 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस संबंध में अलग-अलग थानों की पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!