PSEB ने 10वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म का नया शेड्यूल किया जारी, स्कूलों को चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 06 Oct, 2026 11:39 AM

pseb releases new schedule for class 10 and 12 exam forms

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की फरवरी/मार्च 2027 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के ..

मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की फरवरी/मार्च 2027 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को तय समय के भीतर विद्यार्थियों के फॉर्म भरवाने और फीस जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड की ओर से जारी पूरा शेड्यूल संबंधित स्कूलों की लॉग-इन आईडी पर उपलब्ध करवाया गया है।

विद्यार्थी अपनी परीक्षा फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्कूल निर्धारित समय के भीतर परीक्षा फॉर्म और फीस जमा नहीं करवाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी। बोर्ड ने कहा कि समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले एफिलिएटेड और एसोसिएटेड निजी संस्थानों के खिलाफ बोर्ड के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सरकारी स्कूलों के मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के निदेशक को लिखित रूप से जानकारी भेजी जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों से कहा है कि वे समय पर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
ऑफलाइन बैंक चालान जनरेट करने की तारीख: 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026
बैंक में ऑफलाइन चालान जमा करने की अंतिम तारीख: 29 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन गेटवे से परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2026

500 रुपए लेट फीस के साथ
चालान जनरेट: 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026
बैंक में चालान जमा करने की अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026
ऑनलाइन गेटवे से फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 31 अक्टूबर 2026

1000 रुपए लेट फीस के साथ
चालान जनरेट: 1 नवंबर से 10 नवंबर 2026
बैंक में चालान जमा करने की अंतिम तारीख: 17 नवंबर 2026
ऑनलाइन गेटवे से फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 10 नवंबर 2026

1500 रुपए लेट फीस के साथ
फीस जमा करवाने की अवधि 11 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक रहेगी। इस चरण से संबंधित अंतिम तारीखें 25 नवंबर और 18 नवंबर 2026 निर्धारित की गई हैं।

2000 रुपए लेट फीस के साथ
फीस जमा करवाने की अवधि 19 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक रहेगी। इस चरण से संबंधित अंतिम तारीखें 3 दिसंबर और 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई हैं।बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपना परीक्षा फॉर्म और फीस निर्धारित समय के भीतर जमा करवाएं, ताकि अतिरिक्त लेट फीस से बचा जा सके।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!