डैमगंज क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुआ खूनी टकराव, चली गोलियां

Edited By Mohit,Updated: 21 Oct, 2019 07:44 PM

bloody fight between two groups

थाना गेट हकीमां के डैमगंज क्षेत्र में मध्य रात्रि दो गुटों के आमने सामने होने के बाद खूनी टकराव हो गया।

अमृतसर (संजीव): थाना गेट हकीमां के डैमगंज क्षेत्र में मध्य रात्रि दो गुटों के आमने सामने होने के बाद खूनी टकराव हो गया। जिस दौरान एक गुट द्वारा चलाई गई गोलियों से एक युवक घायल हुआ जबकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक युवक को 32 बोर की पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

यह है मामला
पुलिस के अनुसार मध्य रात्रि 1 बजे के करीब डैमगंज क्षेत्र में दो गुटों के आमने सामने हो जाने पर विवाद हो गया। जो देखते ही देखते खूनी टकराव में बदल गया। एक गुट के हरमनजोत सिंह उर्फ जुंड ने अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से गोलियां चला दी। गोली गौरव कुमार निवासी गली मसीद वाली को जा लगी और कनिस्क को लगी और वह दोनो गंभीर रूप से घायल हो वहीं गिर गए। जिन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने 4 खोल बरामद किए। फरार हुए दोनो गुटो के हमलावरों की तालाश में छापामारी की जा रही है।

यह कहना है थाना इंचार्ज का?
थाना इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह का कहना है कि दोनो गुटों पर क्रॉस पर्चे दर्ज कर लिए गए है और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!