यू.पी.की 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाला अकाली दल बैकफुट पर

Edited By Updated: 15 Feb, 2017 02:41 PM

sad claimed to contest up polls on  40 seats  now the back foot

पिछले साल उत्तर प्रदेश की 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाले अकाली दल बादल ने ऐन मौके पर कदम पीछे खींच लिए हैं।

चंडीगढ़ः पिछले साल उत्तर प्रदेश की 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाले अकाली दल बादल ने ऐन मौके पर कदम पीछे खींच लिए हैं। पंजाब चुनाव में व्यस्तता के चलते पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगे न बढऩे का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि मई, 2016 में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उत्तर प्रदेश में 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का एेलान किया था। इसके लिए उन्होंने राज्यसभा सदस्यों सुखदेव सिंह ढींडसा व बलविंदर सिंह भूंदड़ और लोकसभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा पर आधारित कमेटी भी गठित की थी। इस कमेटी को सिखों के आधार वाली सीटों की पहचान करने को कहा गया था।

 
कमेटी ने तीन बैठकें भी इस बारे में की थी। तब यह तय हुआ था कि कानपुर, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, बिलासपुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद व झांसी आदि जिलों में अकाली दल अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इसके लिए बाकायदा इन जिलों में सिखों-पंजाबियों की आबादी को आधार बनाकर रिपोर्ट बनाई गई थी। तब चर्चा थी कि पार्टी सहयोगी भाजपा से 40 सीटों की मांग करेगी ताकि उन पर अपने प्रत्याशी उतार सके  लेकिन, पंजाब के चुनाव ने अकाली दल को उत्तर प्रदेश में कदम बढ़ाने से रोक दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!