लुधियाना पश्चिम में अकाली दल का हल्ला बोल, बिजली कटौती के खिलाफ रोष धरना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 May, 2026 12:44 AM

akali dal s attack in ludhiana west

लुधियाना पश्चिम क्षेत्र में आज शिरोमणि अकाली दल की ओर से पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों और लगातार बढ़ रही बिजली कटौती के विरोध में हल्का स्तर का रोष धरना आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी, व्यापारी और किसान...

लुधियाना (गणेश / सचिन ) :  लुधियाना पश्चिम क्षेत्र में आज शिरोमणि अकाली दल की ओर से पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों और लगातार बढ़ रही बिजली कटौती के विरोध में हल्का स्तर का रोष धरना आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी, व्यापारी और किसान वर्ग के लोग शामिल हुए, जिन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता पहले ही भीषण गर्मी और बढ़ती महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में बार-बार और लंबी बिजली कटौती ने लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि घरों में रहने वाले लोग, छोटे कारोबारी, उद्योगपति और किसान सभी इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है, वहीं दुकानदारों और उद्योगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है और जमीनी स्तर पर हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आम जनता का आक्रोश और बढ़ेगा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति को सुचारु और निर्बाध नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर संघर्ष छेड़ा जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली व्यवस्था को तुरंत सुधारते हुए लोगों को राहत प्रदान की जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!