40 लाख खर्च करवा कनाडा गई पत्नी ने पति की करवाई तौबा..., किया वह जो सोचा न था

Edited By Urmila,Updated: 25 Apr, 2026 03:56 PM

wife sent to canada at a cost of 40 lakhs betrays husband

लड़के वालों के करीब 40 लाख के खर्च पर कनाडा जाने वाली विवाहिता द्वारा पति का वीजा अप्लाई न करने तथा तालाक की मांग के आरोपों पर पुलिस ने विवाहित तथा उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): लड़के वालों के करीब 40 लाख के खर्च पर कनाडा जाने वाली विवाहिता द्वारा पति का वीजा अप्लाई न करने तथा तालाक की मांग के आरोपों पर पुलिस ने विवाहित तथा उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में विराज रतन पुत्र देस राज निवासी गांव फांबडा ने बताया कि वह कनाडा जाने का इच्छुक था जिसकी जानकारी उसने अपने जान-पहचान वाले को दी। जिसने आईलेट्स पास लड़की से शादी करके उसकी मार्फत विदेश जाने का सुझाव देते हुए एक एजेन्ट की मार्फत शवीना कोमल पुत्री सुरिन्दर पाल निवासी गांव फराला के परिवार को उसके परिवार से मिलवाया। 

उन्होंने बताया कि रिश्ता पक्का होने पर यह तय हुआ कि शवीना के स्टडी वीजा पर कनाडा जाने का खर्च उसके परिवार की ओर से किया जाएगा तथा विदेश पहुंचने पर शवीना उसका वीजा अप्लाई करके उसे कनाडा की पी.आर. दिलाएगी। उसने बताया कि शवीना का वीजा आ गया तथा उन्होंने शादी करने के बाद शादी को रजिस्टर्ड करवा लिया जिसके बाद शवीना कनाडा चली गई। उसने बताया कि कनाडा पहुंचने के बाद उसकी पत्नी ने उसकी फाइल कनाडा के एजेंट द्वारा लगवाई तथा उसके पैसे भी उसने भेजे जबकि वह इंडियन एजेंट से फाइल लगवाना चाहता था। 

उसने बताया कि उक्त एजेंट द्वारा जानबूझ कुछ तथ्यों को साजिश के तहत छिपाया जिससे कनाडियन एंबैसी ने उस पर 5 वर्ष का वैन लगा दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी कई बार इंडिया आई जिसका खर्च भी उसका परिवार करता रहा तथा वह हर बार उससे लड़ती झगड़ती रही तथा उससे तलाक की मांग करने लगी। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी को विदेश भेजने पर करीब 40 लाख रुपए खर्च किए है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!