Edited By Vatika,Updated: 30 Apr, 2026 03:01 PM

शहर में लगातार लग रहे लंबे बिजली कटों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने बूटा मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया।
जालंधर(सोनू): शहर में लगातार लग रहे लंबे बिजली कटों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने बूटा मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, जालंधर कैंट से पार्टी के मुख्य सेवादार हरजाप सिंह संघा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने XEN दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दावा कर रही है, जबकि दूसरी ओर लोगों को घंटों बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी के बीच इन कटों से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। अकाली दल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो पूरे राज्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।