पंजाब में बड़ी वारदात, अंधाधुंध फायरिंग कर युवक को उतारा मौ/त के घाट

Edited By Kalash,Updated: 20 Jun, 2024 04:41 PM

youth murdered in punjab

बुधवार को मोहलां और रेता टिब्बा के बीच सड़क पर अज्ञात व्यक्तियों ने एक 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

मलोट : बुधवार को मोहलां और रेता टिब्बा के बीच सड़क पर अज्ञात व्यक्तियों ने एक 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में कबरवाला पुलिस ने मृतक की मां के बयानों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में मनप्रीत कौर पत्नी मिट्ठू सिंह निवासी गद्दाडोब ने पुलिस को दर्ज बयानों में कहा कि वह गद्दाडोब की रहने वाली है और मेहनत मजदूरी करती है। उसकी बेटी रमनदीप कौर की रत्ता टिब्बा में शादी हुई है और 22 लड़के सेवल सिंह और विशाल सिंह हैं। छोटा बेटा विशाल सिंह कल काम पर गया था।       

उन्हें दोपहर के समय किसी ने फोन कर बताया कि उसका लड़का विशाल सिंह एजेंसी में अपने काम करने के बाद वापिस आ रहा था कि किसी ने उसे गोलियां मार दी। इस दौरान जब वह मौके पर पहुंची को देखा कि उसके बेटे के 3 गोलियां लगी हुई थी और उसका शव पड़ा था। इस मामले में  कबरवाला पुलिस ने महिला के बयानों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!