नौजवान की संदिग्ध अवस्था में मौत, शव सड़क के किनारे से मिला

Edited By Vatika,Updated: 30 Sep, 2019 11:30 AM

youth dies in suspicious condition

भरतगढ़ पुलिस को प्रात: रूपनगर-श्री कीरतपुर साहिब राष्ट्रीय मार्ग पर गांव गाजीपुर पैट्रोल पम्प के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे।

श्री कीरतपुर साहिब(बाली): भरतगढ़ पुलिस को प्रात: रूपनगर-श्री कीरतपुर साहिब राष्ट्रीय मार्ग पर गांव गाजीपुर पैट्रोल पम्प के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे।

उक्त युवक की पहचान प्रितपाल सिंह (23) पुत्र स्वर्गीय जगजीत सिंह निवासी गांव लोधीपुर थाना श्री आनंदपुर साहिब के रूप में हुई। युवक का शव मिलने के बाद भरतगढ़ पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. सोहन सिंह, एस.एच.ओ. सन्नी खन्ना, डी.एस.पी. देवेन्द्र सिंह तथा डी.एस.पी. यूसी चावला ने घटना स्थल का दौरा किया।युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे भाई जेता जी सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में रखवा दिया। मृतक के पारिवारिक सदस्यों द्वारा कत्ल का शक जताए जाने के कारण पुलिस ने मृतक के दोस्तों को थाना श्री कीरतपुर साहिब बुला कर उनसे पूछताछ की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रितपाल सिंह ने इंजीनियर का कोर्स किया हुआ था तथा उसे अपने पिता के स्थान पर पी.सी.एल. मोहाली में नौकरी मिलने वाली थी। मृतक के पारिवारिक मैंबर नौजवान की मौत को सड़क हादसे की बजाय कत्ल का केस मान रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने इस केस की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ हेतु बुलाए गए मृतक के दोस्तों ने पुलिस तथा पारिवारिक सदस्यों को बताया कि प्रितपाल सिंह व उन्होंने इकट्ठे ड्रिंक की थी तथा रात्रि 1.30 बजे उन्होंने प्रितपाल सिंह को खरड़ से हिमाचल प्रदेश की एक डिपो की बस में श्री आनंदपुर साहिब के लिए चढ़ा दिया था। इसके बाद उन्हें कोई अन्य जानकारी नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!