ड्रेन में मिला ठेकेदार का शव, हत्या या हादसा? रहस्यमयी मौत ने खड़े किए कई सवाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jun, 2026 12:20 AM

contractor s body found in drain murder or accident

गांव मछाना स्थित शराब फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करने वाले एक व्यक्ति का शव लसाड़ा ड्रेन से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान फतेह सिंह पुत्र तुर्क सिंह निवासी भरतपुर के रूप में हुई है।

बठिंडा, (विजय वर्मा) : गांव मछाना स्थित शराब फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करने वाले एक व्यक्ति का शव लसाड़ा ड्रेन से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान फतेह सिंह पुत्र तुर्क सिंह निवासी भरतपुर के रूप में हुई है। दो दिन से लापता फतेह सिंह का शव मंगलवार शाम ड्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हत्या और हादसे दोनों तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।सूचना मिलते ही डीएसपी ग्रामीण हरविंदर सिंह सरां, थाना संगत पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण मौके पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार फतेह सिंह पिछले कई वर्षों से मछाना स्थित शराब फैक्ट्री में ठेकेदार के तौर पर कार्यरत था और उसके अधीन करीब 50 मजदूर काम करते थे। वह 7 जून की सुबह से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मृतक के पुत्र कौशल ने बताया कि 7 जून की सुबह करीब आठ बजे उनकी पिता से अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान फतेह सिंह ने बताया था कि वह फैक्ट्री में हैं और दोपहर तक घर लौट आएंगे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।

परिजनों ने दो दिनों तक रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार शाम जब वे गांव मछाना के पास लसाड़ा ड्रेन के किनारे पहुंचे तो पानी में एक शव दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखने पर शव की पहचान फतेह सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

डीएसपी हरविंदर सिंह सरां ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है, आत्महत्या का है या फिर दुर्घटनावश ड्रेन में गिरने से मौत हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठ सकेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!