सरकारी स्कूल में संदिग्ध हालात में प्रवासी मजदूर की ह/त्या! दहशत फैली

Edited By Kalash,Updated: 14 Jun, 2026 02:35 PM

migrant worker body found

परिवार सहित गांव के सरकारी स्कूल में रहता था और गांव में मजदूरी करता था।

टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी, वरिंदर पंडित): टांडा में बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। यहां गांव अवान घोड़े शाह में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना टांडा के मुखी गुरजिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि ए.एस.आई. राजविंदर सिंह की पुलिस टीम को गांव के सरपंच से सूचना मिली थी कि गांव अवान घोड़े शाह के सरकारी स्कूल में एक प्रवासी मजदूर का शव संदिग्ध हालत में मिला है।      

गांव के सरपंच से सूचना मिलने पर थाना मुखी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एक प्रवासी के रूप में हुई है जो परिवार सहित गांव के सरकारी स्कूल में रहता था और गांव में मजदूरी करता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!