फरीदकोट में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vatika,Updated: 13 Jun, 2026 03:22 PM

dead body found

फरीदकोट शहर की बलबीर बस्ती में उस समय सनसनी फैल गई,

फरीदकोट(राजन): फरीदकोट शहर की बलबीर बस्ती में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बलबीर बस्ती की गली नंबर 8 के नजदीक एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और युवक की मौत की पुष्टि की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक बलबीर बस्ती का रहने वाला नहीं है। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी और न ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मेडिकल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!