पड़ोस के दरिंदे ने पार की हैवानियत की हदें: 9 साल की मासूम को पैसों का लालच देकर एक महीने से कर रहा था दुष्कर्म

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2026 08:33 AM

rape case ludhiana

महानगर में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच एक रूह कंपा देने वाली और बेहद शर्मनाक वारदात

लुधियाना (राज): महानगर में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच एक रूह कंपा देने वाली और बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। इलाके के ही एक कलयुगी दरिंदे ने अपने ही वेहडे में रहने वाली एक महज साढ़े 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी पिछले करीब एक महीने से बच्ची को चंद रुपयों का लालच देकर उसके साथ कुकर्म कर रहा था। बच्ची की तबीयत बिगड़ने और अत्यधिक खून बहने के बाद जब मां ने कड़ाई से पूछताछ की, तो इस खौफनाक हकीकत का पर्दाफाश हुआ। 

जांच करने पर मां को बच्ची के पास से 50 रुपए का नोट मिला
थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रविकेश पाल उर्फ मोती पाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी साढ़े नौ वर्षीय मासूम बेटी अक्सर उनके ही अहाते में रहने वाले रविकेश पाल उर्फ मोती पाल के कमरे से बाहर निकलती हुई दिखाई देती थी। मां को पिछले कुछ दिनों से युवक की हरकतों पर गहरा शक हो रहा था। बीती 21 जून को जब मां ने अपनी बेटी को फिर से उस कमरे के पास देखा, तो उसने बच्ची को अपने पास बुलाया और कड़ाई से पूछा कि वह बार-बार उस अंकल के कमरे में क्यों जाती है? जांच करने पर मां को बच्ची के पास से 50 रुपए का नोट मिला। जब मां ने रुपयों के बारे में पूछा, तो मासूम बच्ची फूट-फूट कर रोने लगी। बच्ची ने जो सच उगलवाया, उसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम बच्ची ने बताया कि रविकेश पाल अंकल पिछले करीब 1 महीने से उसे कभी 20 रुपए तो कभी 50 रुपए का लालच देकर अपने कमरे में बुला लेता था। वहां ले जाकर वह उसके साथ गलत काम करता था। 

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बच्ची ने रोते हुए बताया कि इस घिनौने काम के दौरान उसे असहनीय दर्द होता था। हद तो तब हो गई जब बीती 21 जून को भी आरोपी रविकेश पाल उर्फ मोती पाल ने बच्ची को अकेला पाकर अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। लोक-लाज और डर के मारे बच्ची ने पहले यह बात किसी को नहीं बताई थी, लेकिन मां के पूछने पर सारा सच सामने आ गया। पीड़ित परिवार ने बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत इस घिनौनी करतूत की लिखित शिकायत थाना पुलिस को दी। मामले की संवेदनशीलता और मासूम बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने पीड़िता को तुरंत मेडिकल चेकअप और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और अंदरूनी चोटों की पुष्टि की है। थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी रविकेश पाल उर्फ मोती पाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की दुष्कर्म से संबंधित धाराओं और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देने वाले कड़े कानून पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत गैर-जमानती मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समाज को कलंकित करने वाले इस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!