Edited By Kamini,Updated: 22 Apr, 2026 04:55 PM

पंजाब में आए दिन नशे में झूमते युवक-युवतियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
जालंधर : पंजाब में आए दिन नशे में झूमते युवक-युवतियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के रेलवे स्टेसन से सामने आया है। सिटी रेलवे स्टेशन पर एक युवक नशे में झूमते हुए दिखाई दिया। इस दौरान उसकी हरकतें देख लोगों ने उसे कैमरे में कैद कर लिया और काफी देर तक उसे देखते रहे। जानकारी के मुताबिक ये घटना जीआरपी थाने से महज 50 मीटर की दूरी की है।
इस दौरान युवक ने इस हद तक नशा किया हुआ था कि उसे अपनी मंजिल तक जाने की लोकेशन तक याद नहीं थी। वह बार-बार गिरते हुए संभल रहा था। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन काफी भीड़ भाड़ वाला और संवेदनशील स्थान है। ऐसे में वहीं यात्रियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। इतनी नजदीक पुलिस स्टेशन होने के बावजूद किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस संबंधी बातचीत करते हुए जीआरपी एएसआई हीरा सिंह ने बताया कि, ऐसा कोई मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। जैसे इस मामले में कोई जानकारी मिलीत है तो वह तुरन्त कार्रवाई करेंगे।
कई मामला आ चुके सामने
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। चंडीगढ़ में एक डिलीवरी ब्वॉय का नशे में धुत्त झूमने का वीडियो सामने आया था। उससे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। उसकी आंखे बंद और मुंह में बीड़ी फंसी हुई थी। वहीं लुधियाना में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां नशे में धुत्त लड़का-लड़की का वीडियो वायरल हुआ। दोनों ही नशे में धुत्त इधर उधर घूमते दिखाई दिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here