एकतरफा प्यार में 22 साल के युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग!

Edited By Urmila,Updated: 01 Nov, 2026 04:00 PM

young man s condition deteriorates due to unrequited love

चेत सिंह नगर स्थित अरोड़ा पैलेस के नजदीक एकतरफा प्यार के जुनून में 22 वर्षीय युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): चेत सिंह नगर स्थित अरोड़ा पैलेस के नजदीक एकतरफा प्यार के जुनून में 22 वर्षीय युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिश्तेदारी में लगने वाली एक लड़की से एकतरफा प्रेम प्रसंग और शादी की जिद के चलते युवक ने रविवार दोपहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित युवक की पहचान चेत सिंह नगर निवासी गौतम शर्मा (22) के रूप में हुई है, जो पेशे से कारपेंटर का काम करता है। गौतम की भाभी मनसा ने बताया कि रविवार सुबह उसने सामान्य रूप से नाश्ता किया। इसके बाद उसने गांजा/नशा करने की बात कहकर उससे 100 रुपये मांगे। पैसे लेकर वह घर से बाहर चला गया, लेकिन जब कुछ ही देर बाद वापस लौटा तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह लगातार उल्टियां करने लगा। परिजनों ने जब उससे सख्ती से पूछा तो उसने जहरीला पदार्थ निगलने की बात कबूल की, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

भाभी मनसा के अनुसार, गौतम उसके मायके पक्ष की एक रिश्तेदार लड़की को पसंद करता है और उसी से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि गौतम की संबंधित लड़की से कभी कोई सीधी बातचीत तक नहीं हुई थी और यह पूरी तरह से एकतरफा प्यार का मामला है। परिवार वाले उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। 

अस्पताल के बेड पर उपचाराधीन गौतम शर्मा ने बताया कि वह उक्त लड़की को पसंद करता है। रिश्ते की बात आगे न बढ़ने के कारण वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहा था। इसी निराशा और दिल टूटने के चलते उसने आव देखा न ताव और चूहे मारने वाली दवा घोलकर पी ली।अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जहर शरीर में फैलने के कारण युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!