महिला ने तेल डाल कर की खुदकुशी, मरने से पहले दिए बयानों पर पति खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Oct, 2021 11:35 AM

woman commits suicide case filed against husband

शहर के अर्बन एस्टेट में रहने वाली कविता ने तेल डाल कर खुद को आग लगा ली थी, जिसकी पी.जी.आई. में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले कविता की तरफ से दिए बयानों के आधार पर थाना सदर पटियाला की पुलिस ने उसके पति जतिंदर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पटियाला (बलजिंदर): शहर के अर्बन एस्टेट में रहने वाली कविता ने तेल डाल कर खुद को आग लगा ली थी, जिसकी पी.जी.आई. में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले कविता की तरफ से दिए बयानों के आधार पर थाना सदर पटियाला की पुलिस ने उसके पति जतिंदर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। मरने से पहले कविता द्वारा दिए बयानों के अनुसार उसकी किसी लड़के के साथ बातचीत थी। जब उसके पति को इस बारे मे पता चला तो उसने कविता के साथ मारपीट की। 

कविता ने इस घटना की शिकायत पुलिस को की तो उसने माफी मांग ली पर 6 जून को फिर जतिन्दर ने उसके साथ मारपीट की। 3 अक्तूबर को एक बार फिर जतिंदर ने कविता के साथ गाली गलौच की और अपशब्द बोले। इससे परेशान होकर उसने तारपीन का तेल डाल कर अपने आप को आग लगा ली। इलाज के लिए उसे सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया हालत नाजुक होने के चलते उसे पी.जी.आई रैफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह बयान मृतका ने मरने से पहले पी.जी.आई. में दिए।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!