चंडीगढ़ में दिन-दहाड़े महिला की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में खून से लथपथ मिली लाश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Nov, 2025 09:56 PM

woman brutally murdered in broad daylight in chandigarh

शांत शहर की पहचान रखने वाले चंडीगढ़ में दोपहर हुए एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सेक्टर-16 स्थित रोज़ गार्डन के लेडीज बाथरूम में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना दिनदहाड़े होने के कारण आसपास मौजूद लोग दहशत में हैं।

चंडीगढ़: शांत शहर की पहचान रखने वाले चंडीगढ़ में दोपहर हुए एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सेक्टर-16 स्थित रोज़ गार्डन के लेडीज बाथरूम में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना दिनदहाड़े होने के कारण आसपास मौजूद लोग दहशत में हैं।

 सूत्रों के अनुसार, जब कुछ महिलाएँ बाथरूम में प्रवेश करने गईं, तो अंदर एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। शव के पास ही एक खूनी चाकू भी मिला। मृतका के गले पर गहरी चोट के निशान थे, जिससे साफ है कि हत्या तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई है।

घटना की सूचना तुरंत पार्क के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को दी गई, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चैक कर रही है तथा हत्यारों का कोई सुराग हाथ लग सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!