सिद्धू की बेटी राबिया की राजनीतिक कार्यक्रमों में क्यों बढ़ी है शमूलियत, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Oct, 2021 03:11 PM

why sidhu s daughter rabia has increased in political programs

पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बनने वाले नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया की आजकल राजनीतिक कार्यक्रमों में शमूलियत बढ़ी है।

अमृतसर (ब्यूरो) : पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बनने वाले नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया की आजकल राजनीतिक कार्यक्रमों में शमूलियत बढ़ी है। बीते दिन विधानसभा हलका पूर्वी में नवजोत सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू ने अपने पिता की नुमाइंदगी करते हुए एक पार्क के विकास कार्यों की शुरुआत की।

इस मौके पर राबिया से जब राजनीति में आने बारे पूछा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। उसने बताया कि उसका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। उसने कहा कि वह अपने पिता की गैर-हाजिरी में इस पार्क में किए गए विकास कामों का उदघाटन करने आई है। 

राबिया सिद्धू को जब नवजोत सिद्धू के बारे में पूछा गया तो उसने जवाब देते हुए कहा कि उसके पिता पंजाब और पंजाबियों के लिए बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। उसने कहा कि उसके पिता नवजोत सिद्धू बहुत भावुक व्यक्ति हैं और उनका दिल पंजाब की खुशहाली के लिए हमेशा धड़कता रहता है। वह पंजाबियों के दर्द को महसूस करते हैं।

बताने योग्य है कि न्यू अमृतसर के बीज ब्लाक इलाको में इस पार्क का उदघाटन पहले नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी भी कर चुके हैं। सिद्धू की बेटी से इस पार्क का पहले भी उदघाटन बारे सवाल पूछा तो उसने कहा कि इस पार्क का लगभग 33 लाख रुपए के साथ हो रहा सौंदर्यकरण का काम रुक गया था। अब इसके विकास को फिर से शुरू किया है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!