Punjab में हथियार और Drugs सप्लाई का पर्दाफाश,  3 गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 03 Nov, 2026 06:09 PM

weapons and drugs supply racket busted in punjab

पंजाब पुलिस ने 3 गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने 3 गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गैर-कानूनी हथियार और ड्रग्स सप्लाई करने वाले 3 गैंग का पर्दाफाश करते हुए 11 को गिरफ्तार किया है। इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 12 गैर-कानूनी पिस्टल, 2 हैंड ग्रेनेड, 310.10 ग्राम हेरोइन और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। 

पंजाब के DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है। DGP ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशों में बैठे अपने आकाओं और गैंगस्टरों के संपर्क में थे। ये लोग ड्रोन के जरिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ मंगवाते थे, जिन्हें बाद में अपराधियों के बीच बांटा जाता था। इसके अलावा, वे इन हथियारों का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए करते थे-जैसे कि जबरन वसूली (रंगदारी) की मांग को लेकर घरों और दुकानों पर फायरिंग करना।

PunjabKesari

DGP ने कहा कि पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ रंजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन, छेहरटा पुलिस स्टेशन और सुल्तानविंड पुलिस स्टेशन, अमृतसर में 3 अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। आरोपी नेटवर्क के पुराने और आने वाले लिंक का पता लगाने, दूसरे साथियों की पहचान करने और इस पूरे गैर-कानूनी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस संगठित आपराधिक नेटवर्कों को तोड़ने, अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और एक सुरक्षित व नशा-मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!