जालंधर में पानी से भरी सड़क दे रही हादसों को न्यौता, सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Aug, 2026 05:24 PM

waterlogged road in jalandhar invites accidents

लम्मा पिंड चौक के पास सड़क पर हर रोज हादसे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भी पानी से भरे गड्ढों के कारण सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।

जालंधर: लम्मा पिंड चौक के पास सड़क पर हर रोज हादसे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भी पानी से भरे गड्ढों के कारण सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।

लोगों का कहना है कि यह सड़क करीब एक साल से खराब पड़ी है, लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से इसकी सुध नहीं ली गई। उनका आरोप है कि सड़क पर बारिश का पानी कई-कई दिनों तक जमा रहता है। कई बार तो 15 से 20 दिनों तक पानी खड़ा रहने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इस सड़क पर हुआ पहला हादसा नहीं है। खराब सड़क और पानी से भरे गड्ढों के कारण यहां आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। लोगों ने बताया कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस सड़क पर हादसों का शिकार हो चुके हैं।

लोगों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब वे इस रास्ते से गुजरने से भी कतराने लगे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!