विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कसा शिकंजा, नगर निगम का जे.ई. रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 26 Jul, 2024 05:45 PM

vigilance tightened its grip against corruption

आज विजिलेंस विभाग की अमृतसर से आई टीम द्वारा नगर निगम बटाला में ट्रैप लगाकर रिश्वत लेते हुए एक जे.ई. को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

बटाला (बेरी): आज विजिलेंस विभाग की अमृतसर से आई टीम द्वारा नगर निगम बटाला में ट्रैप लगाकर रिश्वत लेते हुए एक जे.ई. को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विजिलेंस विभाग के इंस्पैक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि नगर निगम के इंजीनिरिंग ब्रांच में कार्यरत जे.ई. जिनके पास बटाला व पठानकोट का चार्ज है, द्वारा पठानकोट के एक व्यक्ति से काम के बदले एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। 

आज उक्त व्यक्ति द्वारा जे.ई. को बटाला में एक लाख रुपए का भुगतान किया गया जिसके बाद विजिलेंस विभाग की टीम ने जे.ई. को रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि जे.ई. की पहचान जतिन्द्र कुमार के रूप में हुई है। विजिलेंस विभाग द्वारा जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!