करप्शन मामले में विजीलैंस की एक और कार्रवाई, बी.डी.पी.ओ. आफिस में एक गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Sep, 2022 05:30 PM

vigilance action in punjab

पंजाब में विजीलैंस की एक और बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।

जलालाबाद : पंजाब में विजीलैंस की एक और बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने रिश्वत मांगने के आरोप में एक बी.डी.पी.ओ. आफिस में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोपों के संबंध में कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार विजीलैंस ने जलालाबाद में बी.डी.पी.ओ. आफिस के एक शख्स को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  पता चला है कि कुछ दिन पहले एक महिला जे.ई. को रिश्वत के केस में काबू करवाया था और अब उक्त महिला जे.ई. का केस रफा-दफा करने के लिए उनके परिवार से पैसों की डिमांड कर रहा था और आज उसे इनके परिवार द्वारा 1 लाख रुपए दिए गए तथा साथ ही विजीलैंस की रेड करवा कर उसको मौके पर काबू करवा दिया।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब में करप्शन को लेकर विजीलैंस ने सख्त रुख अपनाया है। जबसे सत्ता में आम आदमी पार्टी सरकार आई है, तबसे करप्शन मामलों में कई तरह की कार्रवाई विजीलैंस द्वारा देखने को मिली है, जिसमें राजनेताओं सहित कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!