पंजाब के इस जिले में अज्ञात नौजवानों ने थाना सिटी के बाहर की फायरिंग,  2 घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Feb, 2022 09:02 PM

unknown youths opened fire outside the police station city

देर शाम थाना सिटी के बाहर दो नौजवानों पर अज्ञात युवकों की तरफ से गोलियां चलाने और उनकी मार पीट करने साथ साथ पुलिस मुलाजिमों पर भी गोलियां चलाने का समाचार मिला है।

बटाला (साहिल): आज देर शाम थाना सिटी के बाहर दो नौजवानों पर अज्ञात युवकों की तरफ से गोलियां चलाने और उनकी मार पीट करने साथ साथ पुलिस मुलाजिमों पर भी गोलियां चलाने का समाचार मिला है। इस संबंध में प्राप्त की जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह और जोबनप्रीत सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह दोनों निवासी गांव बहादुर हुसैन हजीरा पार्क के पास खड़े था कि इनके पास ही खड़े दो अज्ञात नौजवानों ने किसी बात को लेकर इनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद यह झगड़ा लड़ाई में बदल लिया और इस बारे में सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार इसके बाद उक्त दोनों नौजवान जब थाना सिटी में इस बारे में कम्पलेंट दर्ज करवाने के लिए पहुंचे तो संबंधित 3/4 अज्ञात युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए, जिन्होंने थाना सिटी के बाहर गोलियां चलानीं शुरू कर दीं, जिससे गुरप्रीत सिंह गोली लगने से गंभीर घायल हो गया, जबकि इसका साथी नौजवान जोबनप्रीत सिंह की भी अज्ञात युवकों द्वारा काफी मार पीट की गई, जिससे उसे भी काफी अंदरूनी चोटें लगी हैं।

यह भी पता लगा है कि शोर सुनकर थाना सिटी के पुलिस मुलाजिम जब थाने के बाहर आए तो अज्ञात युवकों ने इन पर भी गोलियां चलानीं शुरू कर दीं, जिसमें पुलिस मुलाजिम तो बाल -बाल बच गए और अज्ञात मोटरसाइकिल सवार मौके से भागने में सफल हो गए, जबकि उक्त दोनों युवकों को घायलावस्था में बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। उधर उक्त मामले संबंधी जब थाना सिटी के एस.एच.ओ इंस्पैक्टर विक्रांत शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि शहर में नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश करनी आरंभ कर दी गई है और जल्द ही हमलावर हिरासत होंगे और इस मामले से पुलिस जल्द ही पर्दा उठा देगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!