बरसात बनी आफ़त:  मकान की छत गिरने से मलबे में दबी दो महिलाएं, एक ने तोड़ा दम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Aug, 2025 07:08 PM

two women buried under debris when the roof of a house collapsed

पिछले करीब एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बरसात से आज सांय चंड़ीगढ़ मोहल्ला में अचानक एक मकान की छत गिरने से उसमें दो महिलाएं दब कर घायल हो गई। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया।

अबोहर (सुनील भारद्वाज): पिछले करीब एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बरसात से आज सांय चंड़ीगढ़ मोहल्ला में अचानक एक मकान की छत गिरने से उसमें दो महिलाएं दब कर घायल हो गई। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मोहल्ला निवासी करीब 60 वर्षीय शारदा देवी पत्नी राम किशन किराए के मकान में रहती थी और आज वह सांय वह अपनी पड़ौसन करीब 45 वर्षीय ममता पत्नी छोटे लाल और एक अन्य महिला के साथ कमरे में बैठी थी। कि इसी दौरान अचानक कमरे की छत गिर गई। जिससे शारदा और ममता मलबे में दबकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर तुरंत ही उन्हें मलबे से बाहर निकाला और 108 एम्बूलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने शारदा को मृत घोषित कर दिया। जबकि ममता का उपचार चल रहा है। कमरे में बैठी तीसरी महिला कुछ देर पहले ही वहां से चली गई थी। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!