अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी बेअदबी और गोलीकांड मामलों की सुनवाई

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Feb, 2021 12:18 PM

trial of indecency and firing cases heard in fast track court

जानकारी के अनुसार इस मामले में सारी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और जज की नियुक्ति के लिए पंजाब और हरियाणा.......

फरीदकोट: फरीदकोट जिले में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से संबंधित 3 मामले और कोटकपुरा और बहबल कलां गोलीकांड के केसों को तुरंत निपटाने के लिए राज्य सरकार ने एक फास्ट-ट्रैक अदालत बनाने का सुझाव दिया है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह को सत्ता में आए 4 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक इन मामलों में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। 

जानकारी के अनुसार इस मामले में सारी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और जज की नियुक्ति के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को केस भेज दिया गया है। अप्रैल महीने से बेअदबी कांड और कोटकपूरा-बहबल कलां गोलीकांड के मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट फरीदकोट में शुरू हो सकती है। यह फास्ट-ट्रैक कोर्ट फरीदकोट में स्थापित किया जाएगा क्योंकि अधिकतर गवाह इसी जिले से संबंधित हैं। राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इन सभी मामलों में पीड़ितों को बनता इंसाफ दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!