रेल यात्रियों के लिए Good News, बहाल हुई ये Trains

Edited By Kalash,Updated: 28 Aug, 2025 06:19 PM

trains started on routes again

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

फिरोजपुर (परमजीत, खुल्लर): भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुल छह ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। यह ट्रेनें विभिन्न कारणों से रद्द या आंशिक रूप से रद्द चल रही थी, लेकिन अब यह पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी और अपनी निर्धारित यात्रा पूरी करेंगी। यह खबर खासकर उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत की है जो जम्मू तवी से अपनी यात्रा शुरू करते हैं। अब वह बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

बहाल की गई ट्रेनों की पूरी सूची दी गई है, जिनका संचालन 27 अगस्त 2025 से शुरू हो गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 15656 जम्मू तवी से कामाख्या जाने वाली यह ट्रेन, जो पहले रद्द थी, अब पूरी तरह से बहाल कर दी गई है। जम्मू तवी से संबलपुर जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 18102 अब जम्मू तवी से ही चलेगी, पहले इसे अमृतसर से शुरू किया जा रहा था, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जम्मू तवी से डा. अंबेडकर नगर जाने वाली ट्रेन संख्या 12920 को भी पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। जम्मू तवी से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 12238 अब जम्मू तवी से संचालित होगी, पहले यह जालंधर कैंट से शुरू होती थी। जम्मू तवी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन संख्या 12472, जो पहले रद्द कर दी गई थी, अब फिर से चलने लगी है। जम्मू तवी से छपरा जाने वाली ट्रेन संख्या 05194 को भी बहाल कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए वह रेल हैल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या एन.टी.ई.एस. ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!