ट्रैक्टर ट्राली और स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर में 5 की मौत, दशहरे के त्यौहार पर बुझे घरों के चिराग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2021 05:19 PM

tractor trolley and scorpio car collide lights of houses extinguished

दशहरे का पवित्र त्यौहार जहां आज सभी देश में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं पटियाला के देवीगढ़ रोड पर भयानक हादसे ने कई परिवार उजाड़ कर...

पटियाला/सनौर (बलजिंदर): दशहरे का पवित्र त्यौहार जहां आज सभी देश में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं पटियाला के देवीगढ़ रोड पर भयानक हादसे ने कई परिवार उजाड़ कर रख दिए हैं। मिली जानकारी मुताबिक इस हादसे में 5 व्यक्तियों की मौत हो गई है। यह हादसा ट्रैक्टर ट्राली और स्कार्पियो गाड़ी के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि करनाल से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली पर माथा टेक कर पटियाला वापस आ रहे थे।

PunjabKesari

इस दौरान पटियाला के देवीगढ़ रोड पर ट्रैक्टर ट्राली और स्कार्पियो गाड़ी की इतनी जोररदार टक्कर हुई कि इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सवार 3 लोगों और स्कार्पियो सवार दो नौजवान भी दम तोड़ गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन नौजवान बैठे थे जिनमें से दो की मौत हो गई है और दोनों नौजवान पंजाबी यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे।

PunjabKesari

हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह हादसाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!