पंजाबियों की जान को बड़ा खतरा! सामने आई रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Kalash,Updated: 11 Dec, 2025 06:11 PM

threat to live of punjab people

लोगों की जान को बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों की जान को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में पेश की गई ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में हर दो घंटे में एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार होकर दम तोड़ रहा है।

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तेज रफ्तार सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण बनकर सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में हर दिन औसतन 8 लोग स्पीड की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में मौतों के आंकड़ों में 22% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, ओवरलोडिंग, नशे में गाड़ी चलाना और लापरवाही इसके प्रमुख कारण हैं।

इसके साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने से भी बड़ी संख्या में जानें जा रही हैं। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को जागरुक किया जा रहा है और चालान भी काटे जा रहे हैं पर फिर भी लोग समझ नहीं रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!