Edited By Vatika,Updated: 24 Feb, 2021 03:28 PM

केंद्र सरकार कृषि कानूनों को रद्द नहीं कर रही जबकि किसानों का संघर्ष लगातार जारी है।
श्री मुक्तसर साहिब: केंद्र सरकार कृषि कानूनों को रद्द नहीं कर रही जबकि किसानों का संघर्ष लगातार जारी है। आज इसी विरोध के चलते एक किसान ने अपनी खड़ी गेहूं की फ़सल तबाह कर दी।

श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव पक्की टिब्बी के किसान महिमा सिंह ने केंद्र सरकार आगे रोष व्यक्त करते हुए 6 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल में से 3 एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। यह फसल जो एक महीने में पक्क कर तैयार हो जानी थी। इस संबंधित किसान ने कहा कि किसान लंबे समय से दिल्ली में संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने अड़ियल रवैया अपनाया हुआ है। वह किसानों के विरोध प्रदर्शन के साथ हैं और जिस तरह का फ़ैसला आगे संगठन लेगी वह डटकर पहरा देंगे।