गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटी की शादी से एक दिन पहले हुआ यह हादसा

Edited By Kamini,Updated: 05 Feb, 2022 03:50 PM

this accident happened before the marriage of poor family daughter

नाभा ब्लाक के गांव दुलद्दी के एक गरीब परिवार की बेटी की शादी से एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में..........

पटियाला/नाभा (राहुल खुराना) : नाभा ब्लाक के गांव दुलद्दी के एक गरीब परिवार की बेटी की शादी से एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। दरअसल, परिवार वाले बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक बारिश के कारण घर की छत गिर गई। इस दौरान 3 महिलाएं छत के नीचे दब गईं और एक हलवाई भी घायल हो गया। हादसे से कुछ समय पहले ही दुल्हन वहां से निकली थी। घर की छत गिरने से 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें से एक महिला की टांग टूट गई और दूसरे का हाथ-पैर बुरी तरह टूट गया। घायलों को नाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें कैप्टन और प्रकाश सिंह बादल को लेकर बोले नवजोत सिद्धू

इस मौके पर लड़की के पिता सुखचैन सिंह ने बताया कि वह पिछले 12 साल से बिस्तर पर पड़ा है और उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। रिश्तेदारों और लोगों की मदद से वे अपनी बेटी की शादी कर रहे हैं। बीती रात हुई तेज बारिश के कारण उनके घर की छत गिर गई, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। लड़की कमलप्रीत ने कहा कि उसका परिवार बहुत गरीब है और बीती रात हमारा घर गिर गया जिससे काफी नुकसान हुआ है। लड़की ने बताया कि छत गिरने के कुछ मिनट पहले ही वह घर से बाहर आई थी जिसके बाद यह हादसा हुआ। वहीं गांव के सरपंच प्रदीप कुमार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि परिवार बहुत गरीब है और सरकार द्वारा इन्हें कच्चे मकान के पैसे नहीं मिले हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!