Royal Enfield शोरूम में चोरों ने बोला धावा, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 03 Mar, 2022 05:13 PM

thieves raid royal enfield showroom read full news

बंगा नवांशहर मुख्य मार्ग के गांव जिदोंवाल में मुख्य सड़क पर रॉयल एनफील्ड की डेन्मिक नाम की मोटर.....

बंगा (चमन लाल/राकेश): बंगा नवांशहर मुख्य मार्ग के गांव जिदोंवाल में मुख्य सड़क पर रॉयल एनफील्ड की डेन्मिक नाम की मोटरसाइकिल के शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने शोरूम में तोड़फोड़ की और अंदर खड़े 5 मोटरसाइकिलों को चुरा लिया। हालांकि पुलिस जांच के दौरान शोरूम से कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल खेत में खड़ा मिला जबकि 4 अन्य समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका। मौके से मिली जानकारी के अनुसार शोरूम के मैनेजर परविंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी नवांशहर ने बताया कि वह उक्त शोरूम में आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे उसको पड़ोसी का फोन आया था। पड़ोसी ने परविंदर को बताया कि उनके शोरूम के ताले टूटे हुए हैं ऐसा लगता है कि चोरों ने शोरूम में चोरी भी की है।

परविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शोरूम के मालिक दमनप्रीत सिंह को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि शोरूम में 4 नए बिना नंबर वाले और एक डेमो मोटरसाइकिल नंबर (पी.बी. 32 ए.ए. 2502) खड़े थे। चोरी की सूचना मिलते ही एस.आई. पूरन सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिला फिंगर एक्सपर्ट विभाग को सूचना दी जिसकी टीम भी कुछ देर बाद पहुंची। सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोरों ने मोटरसाइकिल को शोरूम से बाहर चला कर ले गए हैं जबकि एक मोटरसाइकिल जिस को डैमों के लिए इस्तेमाल किया जाता था उसे पास के खेत में खड़ा कर दिया और बाकी 4 को साथ ले गए। उक्त चोरी में उन्हें करीब 9.50 लाख का नुकसान हुआ है।

मौके पर मौजूद एस.आई. पूरन सिंह ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच कर रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। मुख्य मार्ग पर शोरूम में चोरों द्वारा लाखों रुपए के मोटरसाइकिल चोरी के बाद बंगा कस्बे के साथ ही गांव जिदोंवाल में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!