घर में चोरी करने आया था चोर, बुजुर्ग ने पकड़ा तो तेजधार हथियारों से काटा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2020 01:37 PM

thief killed elderly with sharp weapons

मृतक की बहु सुमन ने बताया कि रविवार सुबह तीन बजे वह अपने घर के आंगन में सोए हुए थे। इस दौरान चोर उनके.....

पटियाला: थाना त्रिपड़ी के अधीन पड़ते दीप नगर में सुबह-सुबह चोरी करने आए व्यक्ति ने बुजुर्ग का तेजधार हथियारों से कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति के लड़के बचाव के लिए आए तो उन्हें भी घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। मृतक बुजुर्ग की पहचान भाग सिंह (55) और घायलों की पहचान सन्दीप सिंह और रमन‌ सिंह के तौर पर हुई है जो कि राजिन्द्रा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

मृतक की बहु सुमन ने बताया कि रविवार सुबह तीन बजे वह अपने घर के आंगन में सोए हुए थे। इस दौरान चोर उनके घर की दीवार पार कर कर अंदर आ गया जैसे ही पारिवारिक सदस्यों ने आवाज सुनी तो उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान हमलावर ने उसके ससुर भाग सिंह पर तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया। वह वहीं गिर पड़े और जब उसके पति और जेठ ने हमलावर को रोका तो उन पर भी उसने हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। थाना त्रिपड़ी की ओर से पहुंची फोरेंसिक और पुलिस टीम द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले संबंधी जानकारी देते थाना त्रिपड़ी के एस.एच.ओ. हरजिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि चोर हमलावर की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे काबू कर आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!