रविवार को शहर में बंद रहेंगी ये दुकानें,पढ़े क्यों डीसी ने जारी किए ये आदेश

Edited By prince,Updated: 23 Apr, 2021 05:17 PM

these shops will remain closed in the city on sunday dc issued these orders

जिला मैजिस्ट्रेट जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने आगामी 25 अप्रैल 2021 को होने वाले भगवान महावीर जयंती पर जिले में मीट व अंडे की दुकानों /रेहड़ियों पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए है।

जालंधर: जिला मैजिस्ट्रेट जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने आगामी 25 अप्रैल 2021 को होने वाले भगवान महावीर जयंती पर जिले में मीट व अंडे की दुकानों /रेहड़ियों पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए है। उन्होंने यह आदेश फौजदारी विवरण संहिता की धारा 144 के अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दिए है।

गौरतलब है कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष को बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। दुनिया को उन्होंने जियो और जीने दो का सिद्धांत दिया था। उनके कथनों व सिद्धांतों के सम्मान स्वरूप इस दिन सार्वजनिक तौर पर मीट व अंडे बेचने पर पाबंदी लगा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!