आज निकल रहे हैं घर से तो जरूर पढ़ें ये खबर, इन रूटों पर जाने से बचें

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Jan, 2021 09:35 AM

these route will be closed

रविवार को पुलिस गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड ग्राऊंड में करेगी। पुलिस ने ट्रैफिक रूट बदला है।

चंडीगढ़(सुशील): रविवार को चंडीगढ़ पुलिस गणतंत्र दिवस की रिहर्सल सैक्टर-17 के परेड ग्राऊंड में करेगी। पुलिस ने रविवार सुबह 9.30 बजे से 10.15 बजे तक ट्रैफिक रूट बदला है। 

इन रूटों पर वाहन ले जाने से बचें
पंजाब राजभवन से सैक्टर- 5-6/7-8 चौक (हीरा सिंह चौक) की ओर, सीधे 4/5-8/9 चौक की तरफ, सीधे सैक्टर-3/4-9/10 चौक (न्यू बैरिकेड चौक) की ओर सीधे सेक्टर 1/3/4 चौक (ओल्ड बैरिकेड चौक) की ओर मुड़ें। वार मैमोरियल, बोगनविला गार्डन, सैक्टर-3, चंडीगढ़ की ओर बाएं मुड़ें। वार मैमोरियल से, बोगनवेलिया गार्डन, सैक्टर-3 से पुराना बैरिकेड चौक की ओर, मटका चौक की ओर दाहिनी ओर मुड़ें, सीधे जन मार्ग पर सैक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट से, ल्योंस लाइट प्वाइंट की ओर बाएं मुड़ें। परेड ग्राऊंड, सैक्टर-17 की ओर दाएं मुड़ें। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि जाम से बचने के लिए ऊपर दिए गए समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!