Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Dec, 2021 05:11 PM

राज्य में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी राजनीतिक दलों में हलचल मच गई है। इसी दरमियान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।
चंडीगढ़ : राज्य में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी राजनीतिक दलों में हलचल मच गई है। इसी दरमियान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते कैप्टन अमरिन्दर सिंह की उपस्थिति में आज कई लोग पंजाब लोक कांग्रेस (पी.एल.सी.) में शामिल हुए हैं, जिनमें निर्मल सिंह निम्मा पूर्व विधायक भदौर, राज कुमार गर्ग (राज नंबरदार) पूर्व जनरल सचिव पी.पी.सी.सी., डा. दीपक ज्योति सदस्य पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग शामिल हैं।
बता दें कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह जोकि इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठजोड़ कर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। हालांकि पार्टी द्वारा अभी सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन कैप्टन ने राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आने वाले कुछ ही दिनों में भाजपा द्वारा सीटों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here