जाली बिलिंग मामले को लेकर हो सकते हैं बड़े खुलासे, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Oct, 2021 10:29 AM

there can be big disclosures regarding fake billing case

जाली बिलिंग मामलों में ''कर'' सरकार से फर्जी इनपुट क्रेडिट लेने के मामलो की जांच में जुटे सी.जी.एस.टी. विभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी।

लुधियाना (गौतम): जाली बिलिंग मामलों में 'कर' सरकार से फर्जी इनपुट क्रेडिट लेने के मामलो की जांच में जुटे सी.जी.एस.टी. विभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी।

विभागीय सूत्रों अनुसार यह रेड हैप्पी नागपाल को लेकर चल रही जांच के अधीन की गई है। बी.आर.एस. नगर, फोकल प्वाइंट और सराभा नगर के इलाकों में कीगई रेड के बाद एक बार जाली बिलिंग करने वालों में भाग-दौड़ मच गई है। इस मामले में कथित एक एडवोकेट के कंपलेक्स पर भी विभाग ने रेड मारी है, जबकि दो और विभाग भी निशाने पर हैं। माना जा रहा है कि इस जांच के बाद बड़ा खुलासा भी हो सकता है। इन रेडों दौरान विभाग को इस जांच के लिए कई अहम सुराग मिले हैं। विभाग को पता लगा है कि बी.आर.एस. नगर में रहने वाले एक कारोबारी ने हैप्पी नागपाल को भारी मात्रा में बिल स्पलाई किए थे और कथित एडवोकेट इस धंधे में उसका साथ दे रहा था। टीम ने इस दौरान उसके दो ओर करिंदों के कम्पलेक्सों पर रेड मारी है। विभाग ने इनमें से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ के बाद आगे वाली कार्यवाही की जा सकती है।

शेल्टर देने के नाम पर सफेदपोश लोगों ने खुलवा रखी हैं करिंदों के नाम पर फर्में
सी.जी.एस. टी. विभाग की तरफ से की गई जांच के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जाली बिलिंग का धंधा करने वाले कुछ लोगों को शेल्टर देने के नाम पर सफेदपोश लोगों ने भी अपने करिंदों के नाम पर फर्में खुलवा रखी हैं जिससे जरूरत पड़ने पर यह लोग पीठ के पीछे बैठकर इनकी सहायता कर सकें। जहां तक कि राजनीति में भी सक्रिय कुछ लोग इस धंधों में मोटी कमाई करने के बाद साइड पर हो चुके हैं। जहां तक कि कोरोना काल में इन लोगों ने कई 100 करोड़ रुपए की जाली बिलिंग कर करिंदों के नाम पर ली गई फर्में बंद कर दीं हैं। जबकि पहले ही इस बात का खुलासा हो चुका है कि इन धंधो में पैंचर लगाने वालों से लेकर बड़े लोग भी शामिल हैं। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!