OMG! जालंधर में 10 सेकेंड में दिया वारदात को अंजाम, हैरान करती CCTV आई सामने

Edited By Kamini,Updated: 15 May, 2026 04:30 PM

theft incident in jalandhar in just 10 seconds

शहर में चोरों/लुटेरों के हौंसले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। चोर/लुटेरे बेखौफ होकर दिन-रात वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

जालंधर : शहर में चोरों/लुटेरों के हौंसले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। चोर/लुटेरे बेखौफ होकर दिन-रात वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही ताजा मामला शहर के व्यस्त फुटबॉल चौक से सामने आया है, जहां GS Honda शोरूम के नजदीक एक व्यक्ति मोटरासइिकल चोरी करके ले गया। पूरी घटना पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इस दौरान हैरानी की बात ये है कि, ये घटना मुख्य चौक पर हुई है और थोड़ी दूरी पर ही एक पुलिस चौके स्थापित है। ऐसे में इतनी बड़ी वारदात होना अपने आप में कई सवाल खड़े करती है। वहीं सामने आई CCTV में साफ देखा जा सकता है कि, कैसे गत रात करीब 8 बजे बिल्डिंग के बाहर खड़ी स्पलैंडर मोटरसाइकिल नंबर (PB08EZ 3099) लेकर फरार हो गया। इस दौरान एक युवक बिल्डिंग के पास जहां मोटरसाइकिल खड़ा था वहां फोन पर बात करने के बहाने चक्कर लगाता है। इस दौरान वह बार-बार मोटरसाइकिल देखता है और इसी बीच मौका देखते करीब 10 सैकेंड में मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!