भारी चौकसी के बावजूद महिला से स्नैचिंग, स्नैचर वारदात को अंजाम दे हुए फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Apr, 2022 09:51 PM

the thieves carried out the snatching incident

महानगर में पुलिस की चौकसी के बावजूद स्नैचिंग व लूटपाट की घटनाओं में कमी नहीं आ रही।

जालंधर (वरुण) : महानगर में पुलिस की चौकसी के बावजूद स्नैचिंग व लूटपाट की घटनाओं में कमी नहीं आ रही। हर रोज कोई न कोई लूटपाट व छीनाझपटी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक और स्नैचिंग का मामला आज शहर के एन.आर.आई. भवन के सामने देखने को मिला, जहां पर सरेआम एक महिला से दो बाइक सवार लुटेरे पर्स से छीन कर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पर्स में कुछ पैसे और महिला का मोबाइल था। इस संबंधी सूचना जब पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

जिक्रयोग्य है कि अभी दो दिन पहले ही शहर के कूल रोड पर भी लुटेरों ने एक कार लूटी थी, जिस घटना को लुटेरों ने सरेआम अंजाम दिया था। हालांकि शहर में बढ़ रही चोरी स्नैचिंग व लूटपाट की घटनाओं को देखते पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी लगा रखी है, परंतु इसके बावजद भी चोर व लुटेरे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!