'जाको राखे साइयां मार सके न कोय' कहावत तब सच हुई जब हादसे में मृत युवक ...

Edited By Urmila,Updated: 16 May, 2022 12:47 PM

the saying jako rakhe saiyan maar sake na koin

रविवार फेयर फार्म के सामने एक अज्ञात वाहन व मोटरसाइकिल सवार युवकों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार दूर तक घसीटते ...

जालंधरः रविवार फेयर फार्म के सामने एक अज्ञात वाहन व मोटरसाइकिल सवार युवकों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार दूर तक घसीटते चले गए। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर दो मोटरसाइकिल युवकों में से एक को सेक्रेड हार्ट अस्पताल दाखिल करवा दिया। दूसरे युवक को बेसुध पड़ा देखकर मृतक समझ लिया गया पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू की गई। बेसुध पड़े युवक को किसी ने पहचानने के बाद उनके परिवार वालों को फोन किया। 

पुलिस वालों द्वारा पारिवारिक सदस्यों के आने के बाद शव को एंबुलेंस में डाला तो देखा कि तब सभी हैरान रह गए क्योंकि युवक की सांसें अभी चल रही थी। उसी समय तुरंत हरकत में आते हुए उसे सत्यम अस्पताल दाखिल करवाया जहां उसका इलाज शुरू करवाया गया। पुलिस द्वारा घायल युवक की पहचान विवेक उर्फ शैंकी व हादसे में मृत युवक की पहचान सचिन शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी बताया गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर लगे आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!