शराब के लालच में बुजुर्ग व्यक्ति ने लगाई शर्त, फिर जो हुआ जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Kamini,Updated: 12 Sep, 2025 01:16 PM

the old man made a bet in greed for alcohol

किसी चीज का लालच कई बार लोगों की जान भी ले सकता है।

बटाला (साहिल): किसी चीज का लालच कई बार लोगों की जान भी ले सकता है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है, जहां शराब के लालच ने बुजुर्ग व्यक्ति की जान ले ली। बीती देर रात थाना कोटली सूरत मल्ली के अंतर्गत गांव मोहलोवाली में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की छप्पड़ में डूबने से मौत होने का अति दु:खदायक मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक बुजुर्ग की पुत्रवधू राज एवं भांजे सैमुअल मसीह ने बताया कि मृतक बुजुर्ग गुरमेल सिंह पुत्र दौलत राम निवासी गांव मोहलोवाली को गांव के कुछ लोगों ने शराब का लालच देकर रात करीब 8 बजे छप्पड़ पार करने को कहा, जिनके कहने पर बुजुर्ग छप्पड़ में कूद गया और पानी अधिक होने के चलते वह छप्पड़ में डूब गया, जबकि संबंधित लोग मौके से फरार हो गए।

PunjabKesari

परिवार वालों ने बताया कि इस संबंध में तुरंत थाना कोटली सूरत मल्ली को सूचित किया गया एवं एन.डी.आर.एफ. की टीमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने करीब 4 घंटे की भारी मशक्कत के बाद बुजुर्ग व्यक्ति का शव छप्पड़ में से बाहर निकाला। मृतक बुजुर्ग के परिजनों ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि हमारे उक्त बुजुर्ग को शराब का लालच देने वाले संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए एवं हमें बनता न्याय दिया जाए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!